लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में रविवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रिपरिषद के वरिष्ठ सदस्य चेतन चैहान के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान मंत्रिपरिषद द्वारा चेतन चैहान के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मंत्रिपरिषद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा चेतन चैहान के शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
ये हैं श्याम रजक, जिन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देने के पहले ही सीएम नीतीश ने हटाया, RJD में शामिल
आपको बता दें कि चेतन चैहान का जन्म 21 जुलाई, 1947 को मेरठ में हुआ था। चेतन चौहान एक लोकप्रिय जननेता, समर्पित समाजसेवी तथा सुप्रसिद्ध क्रिकेटर भी थे। उन्होंने अपने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर में 40 टेस्ट मैच एवं 07 एकदिवसीय मैच भी खेले हैं। वह भारत के एक प्रसिद्ध ओपनिंग बैट्समैन थे। वर्ष 1981 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड के लिए भी चुना गया था।
चेतन चैहान वर्ष 1991 व 1998 में अमरोहा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए थे। वर्ष 2017 में वे विधानसभा क्षेत्र नौगवां सादात से विधानसभा के लिए चुने गए और प्रदेश सरकार में मंत्री बने। बताते चलें कि चेतन चैहान ने एक जनप्रतिनिधि के रूप में जन आकांक्षाओं का हमेशा सम्मान किया तथा जनता के प्रति समर्पित रहे। मंत्री के रूप में विभागीय कार्यों को कुशलतापूर्वक निर्वहन करने में उनका योगदान अत्यधिक सराहनीय रहा है। उनका निधन सरकार एवं समाज की अपूरणीय क्षति है।
लॉकडाउन में नहीं जा पा रहे जिम, घर में इन 5 तरीकों से बढ़ाएं अपना स्टेमिना | health – News in Hindi