लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की है। विधान सभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि नरेंद्र मोदी जी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है। उन्होंने भारत को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि प्रदान की है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी योग जैसी प्राचीन विधा को उनके प्रयत्नों से अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिली।
विधान सभा के अध्यक्ष ने शुभकामना की है कि पीएम मोदी दीर्घायु हो
कोरोना महामारी संयुद्ध में उनकी भूमिका सारी दुनिया में सराही गई है। पीएम मोदी ने भारत को पूरे विश्व के परिदृश्य में एक मजबूत, सुरक्षित, आत्मनिर्भर और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में पहचान दिलायी है। विधान सभा के अध्यक्ष ने शुभकामना की है कि पीएम मोदी दीर्घायु हो। भारत उनके नेतृत्व में उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए सफलता के नये क्षितिज स्पर्श करें।
उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि आदि शिल्पी विश्वकर्मा सृजन व निर्माण के देवता है। उनकी पूजा का अर्थ है कि सृजन व निर्माण के द्वारा हमें देश की समृद्धि का हित चिंतन करना चाहिए।
गौरतलब है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर ‘सेवा सप्त’ नाम से एक सप्ताह का अभियान शुरू किया है. इस मौके पर देशभर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कई सामाजिक पहल की जा रही है. यह अभियान पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर के छपरौली गांव में शुरू किया गया था जो कि 20 सितंबर तक जारी रहेगा.