वाराणसी। वैश्विक बाल दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सदर बाजार निवासी सोनाली श्रीवास्तव को एक दिन के लिए कैंट थाने का थानेदार बनाया गया। इस दौरान सोनाली ने फरियादियों को सुनकर समस्याओं का समाधान भी किया। पुलिसकर्मियों को सोनाली ने कहा कि आप फरियादियों को अपनाएंगे तभी जनता से दूरी कम होगा।
सरकार और पुलिस लगातार मिशन शक्ति अभियान पर काम कर रही है। ग्रेजुएट सोनाली श्रीवास्तव को इसीलिए एक दिन का थानेदार बनाकर पुलिस संदेश देना चाहती है। सोनाली ने कहा कि जनता समस्या को छुपाकर अपराध को बढ़ावा न दे, बल्कि शिकायत जरूर दर्ज कराएं।
सोनाली ने बताया कि वो आगे चलकर टीचर बनना चाहती है। अक्सर लोग अपने साथ हुए अपराध को छिपा लेते हैं। इससे अपराधी का मनोबल बढ़ता है। लड़कियों को हमेशा अपराध का जबाब देना चाहिए। महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए।