वाराणसी. उत्तराखंड में आई आपदा से पूरा देश मर्माहत है। आपदा के बाद कई तमाम मजदूर अभी भी टनल में फंसे हैं। वहीं लापता दर्जनों मजदूर व कर्मचारियों के सेना के जवानों द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है। इन सब की सुरक्षा और जिंदगी की सलामती के लिए व्यापार मंडल से जुड़ी महिलाओं ने वाराणसी के एक गायत्री मंदिर में उनकी सुरक्षा को लेकर प्रार्थना किया। हाथों में तख्तियां लेकर गायत्री मंत्र का जाप भी किया।
काशी महिला व्यपार मंडल की अध्यक्ष शालिनी गोस्वामी ने बताया कुदरत से खिलवाड़ ने तबाही ला दी। कई लोगों की मौत उत्तराखंड के जल प्रलय में हो चुका। कई जिंदगियां अभी भी मौत से लड़ रही है। मौत से लड़कर हमारे जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। उनके जिंदगी की सुरक्षा के लिए गायत्री माता से हम सभी ने कामना किया है। फंसे मजदूरों को वो बचाकर निकाल ले।
रैणी-तपोवन त्रासदी में बिजली परियोजना के टनल में 35 जिंदगियां फंसी है। टनल में मौजूद मलबा रेस्क्यू में बाधा बना हैं। सभी बाधाओं को माता गायत्री जल्द दूर करे। यही हम सभी की कामना और प्रार्थना है। आईटीबीपी के जवानों को हौसला मिले।