क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने डेढ़ साल के मासूम का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद महिला ने छत से छलांग लगा दी जिसमें दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। ये घटना बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र के विजयनंगलिया गांव की है।
बताया जा रहा है, जितेंद्री गुरुवार की रात परिजनों के साथ घर में सोई थी। रात करीब एक बजे जितेंद्री ने घर में रखी फसल काटने वाली दरांती साथ ली और डेढ वर्षीय बेटे रजत को लेकर छत पर चली गई। जहां महिला ने दरांती से मासूम की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। बेटे की हत्या के बाद जितेंद्री ने अपनी गर्दन पर भी दरांती से वार किए और छत से कूद गई। परिजनों का कहना है कि जितेंद्री अर्धविप्क्षित थी और उसका उपचार जारी थी।