.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मध्य जोन ममता चौधरी ने आज इमराना हुसैन निवासी जनपद बरेली को प्रदेश सचिव तथा रोहिणी जॉन को लखनऊ का महिला शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है।
इमराना हुसैन एवं रोहिणी जॉन के मनोनयन पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह एवं अनूप गुप्ता सहित उ0प्र0 महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा, शीला मिश्रा, विभा त्रिपाठी आदि तमाम महिला कांग्रेस की वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
.