क्राइम डेस्क. उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के टांडा से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना है। यहां 4 लड़कों के साथ घर से भागी लड़की जब पकड़ी गई तो शादी किससे करें इस बात को लेकर वह कंन्फ्यूज हो गई। मामला पंचायत में पहुंचा तो बकायदे पंचायत बैठी और आखिरकार ये बड़ा फैसला लेना पड़ा। यह मामला अंबेडकरनगर के टांडा कोतवाली के अजीमनगर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है, पांच दिन पहले लड़की चार लड़कों के साथ घर से भाग गई थी। लड़कों ने लड़की को दो दिन अपनी रिश्तेदारी में छिपाए रखा लेकिन उसके बाद पकड़े गए। लड़की के परिवारवाले लड़कों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी करने लगे, इसी बीच मामला पंचायत में चला गया। पंचायत ने शादी करने का प्रस्ताव रख दिया। जब लड़की से पूछा गया तो वो यह तय नहीं कर पा रही थी कि आखिर वह किसे अपना पति बनाए।
पंचायत में तीन दिन चली मंत्रणा के बाद लिया गया फैसला
लड़के भी उससे शादी करने तैयार नहीं थे। चारों में से एक भी लड़का अपनी मर्जी से उससे शादी नहीं करना चाहता था लेकिन पंचायत के कहने पर उन्हें पर्ची डालकर लिए गए फैसले को स्वीकार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पंचों ने तीन दिन तक बंद कमरे में इस समस्या पर मंत्रणा कर शादी के फैसले का यह तरीका निकाला।
पंचायत के फैसले के बाद चारों लड़कों के नाम की पर्ची एक कटोरी में डाली गई। फिर एक छोटे बच्चे से इसमें से एक पर्ची उठाने को कहा गया। बच्ची के पर्ची निकालने के बाद यह मामला सुलझ गया। लड़की की शादी उस लड़के से तय हो गई जिसका नाम पर्ची में निकला था।