बॉलीवुड डेस्क. आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बताएंगे जो फैंस की अजीबो-गरीब हरकतों से बॉलीवुड सेलेब्स ने अपना आपा खोते हुए अपने ही फैंस पर हाथ उठा दिया। आइए देखते हैं कौन हैं वो सेलेब्स-
गोविंदा (Govinda)
अपनी मजेदार फिल्मों में दर्शकों को हंसाकर कई फैंस बना चुके गोविंदा (Govinda) ने एक फैन को जोरदार थप्पड़ मारा था। साल 2008 में अपनी फिल्म मनी है तो हनी है की शूटिंग के दौरान गोविंदा (Govinda) को देखने वालों की भीड़ उमड़ आई थी। इस दौरान एक फैन एक्टर पर इतना हावी होने लगा कि उन्होंने गुस्से में उस फैन को जोरदार थप्पड़ चड़ दिया था। इसके बाद नाराज फैन ने एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी जिसके लिए गोविंदा को उन्हें 5 लाख रुपए देने पड़े थे।
जॉन अब्राहम (John Abraham)
एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) ने अपनी पहली ही फिल्म से लाखों लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि एक्टर को अपनी एक फीमेल फैन को धक्का देना पड़ा। दरअसल एक इवेंट में एक लड़की जॉन को देखकर इतनी हैरान हुई कि उसे यकीन ही नहीं हुआ कि जॉन उनके काफी करीब खड़े हुए हैं। खुद की तसल्ली करने के लिए लड़की ने जॉन के हाथों में काट लिया। फैन का ये बर्ताव देखकर जॉन ने उन्हें जोरदार धक्का देकर दूर कर दिया था।
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)
बॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि एक फैन ने इवेंट के दौरान उनसे बदतमीजी करनी शुरू कर दी थी। इस बात से गुस्सा होकर एक्ट्रेस ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।
मीका सिंह (Mika Singh)
पॉपुलर सिंगर ने सरेआम एक कॉन्सर्ट के स्टेज पर एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। अचानक सिंगर का ये बर्ताव देखकर हर कोई हैरान था लेकिन बाद में उन्होंने एक इंटरव्यू में सफाई देते हुए बताया कि वो शख्स लगातार लड़कियों से बदतमीजी कर रहा था।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार गुस्से में एक फैन को गब्बर इज बैक फिल्म के सेट पर थप्पड़ लगा चुके हैं। एक शख्स गार्ड की बात को नजरअंदाज करते हुए सेट पर लगातार तस्वीरें क्लिक कर रहा था। जब अक्षय के बार-बार कहने पर भी उस व्यक्ति ने फोटो खींचना बंद नहीं किया तो गुस्से में एक्टर ने उन्हें जोरदार थप्पड़ लगाया था।
जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza)
फिल्मों में बब्ली और जॉली नजर आने वाली जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) भी एक फैन की बदतमीजी से परेशान होकर हाथ उठा चुकी हैं। एक्ट्रेस विजयवाड़ा में एक शोरूम लॉन्च पर पहुंची थीं। यहां जब एक शख्स उनके साथ बुरा बर्ताव करने लगा तो एक्ट्रेस खुद को कंट्रोल नहीं कर सकीं।