बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने में जुटी जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की तीसरी फिल्म “रूही” 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में जान्हवी (Janhvi Kapoor) डबल रोल में नजर आई हैं। पहली अफजा जो कि एक चुड़ैल है और दूसरी रूही जो कि एक आम लड़की है। वहीं जान्हवी कपूर की “रूही” ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है।
जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म रूही को लेकर यह कयास लगाए जा रहे थे कि वीकेंड में इसका कलेक्शन सुधर सकता है। और ऐसा हुआ भी। हालांकि, फिल्म ने बहुत ज्यादा कमाई नहीं की, लेकिन रविवार को यह 3.85 करोड़ कमाने में कामयाब रही। इस तरह रूही का पहले वीक का कलेक्शन कुल 12.58 करोड़ रुपए हो गया है।
#Roohi has a respectable 4-day *extended* weekend… Witnesses growth in several circuits on Sun, while plexes report limited growth… Mon-Thu biz crucial… Thu 3.06 cr [#MahaShivratri], Fri 2.25 cr, Sat 3.42 cr, Sun 3.85 cr. Total: ₹ 12.58 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 15, 2021
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कमाई की डिटेल साझा की है। उन्होंने बताया कि रूही ने गुरुवार को 3.06 करोड़, शुक्रवार को 2.25 करोड़, शनिवार को 3.42 करोड़ और रविवार को 3.85 करोड़़ रुपए की कमाई की है।
हार्दिक मेहता की फिल्म रूही लॉकडाउन के बाद थिएटर में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में से है। यह गुरुवार को रिलीज हुई थी। मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, लॉकडाउन के प्रतिबंधों और कड़े नियमों को देखते हुए फिल्म ने ठीकठाक बिजनेस किया है। रूही को दिनेश विजान और मृगदीप सिंह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म जियो स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।