न्यूज डेस्क. Women’s Day 2021: राष्ट्र की प्रगति व सामाजिक स्वतंत्रता में शिक्षित महिलाओं की भूमिका उतनी ही अहम् है जितनी कि पुरुषों की और इतिहास इस बात का प्रमाण है कि जब-जब नारी ने आगे बढ़कर अपनी बात सही तरीके से रखी है, समाज और राष्ट्र ने उसे पूरा सम्मान दिया है। यही कारण है कि वर्तमान में महिलाओं की प्रस्थिति एवं उनके अधिकारों में वृद्धि स्पष्ट देखी जा सकती है। आज समाज में लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने से भी लोगों की सोच में बहुत भारी बदलाव आया है। इसी कड़ी में Boishkahi TV ने बांग्लादेश में पहली बार ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर (Transgender News Anchor) नियुक्त किया है, जो 8 मार्च 2021 (सोमवार) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2021) के मौके पर अपना पहला समाचार बुलेटिन प्रस्तुत करेंगी।
बांग्लादेश की आजादी के 50 साल पूरे होने के अवसर पर Boishkahi TV ने बांग्लादेश में पहली बार ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर (Transgender News Anchor) नियुक्त किया गया। बांग्लादेश की इस पहली न्यूज एंकर का नाम है तस्नुवा आनन शिशिर (Tasnuva Anan Shishir), जो कि एक टैलेंटेड मॉडल और एक्टर भी हैं। तस्नुवा आनन शिशिर (Tasnuva Anan Shishir) बतौर न्यूज प्रजेंटेटर के रूप में अपनी नई पारी का आगाज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च से करेंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तस्नुवा आनन शिशिर (Tasnuva Anan Shishir) ने 2007 में थिएटर मंडली नटुआ के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। वह दो साल से अधिक समय तक थिएटर मंडली बोटटोला का हिस्सा रही हैं, इस दौरान कई प्रस्तुतियों में वह अहम भूमिका में दिखीं। वह इस साल दो फीचर फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, Boishkahi TV चैनल के जनसंपर्क अधिकारी दुलाल खान ने मीडिया को बताया कि हमने स्वतंत्रता स्वर्ण जयंती की पूर्व संध्या और महिला दिवस के अवसर पर दो ट्रांसजेंडर महिलाओं को हमारे चैनल की न्यूज और नाटक टीम में नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब देश के लोग एक ट्रांसजेंडर महिला को एक आधिकारिक समाचार बुलेटिन में समाचार प्रस्तुत करते हुए देखेंगे, जो स्वतंत्रता के 50 वर्षों में पहले कभी नहीं हुआ है।
अधिकारी ने कहा कि 8 मार्च 2021 (सोमवार) को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2021) के मौके पर तस्नुवा अन्नन शिशिर Boishkahi TV पर अपना पहला समाचार बुलेटिन प्रस्तुत करेंगी। इसके माध्यम से Boishkahi TV देश में एक अभूतपूर्व उदाहरण स्थापित करने जा रहा है। बता दें कि एक डांसर, मॉडल और एक वॉयस आर्टिस्ट तश्नुवा का पहली बार ट्रांसजेंडर न्यूज एंकर (Transgender News Anchor) बनने की मिसाल बांग्लादेश में हजारों ट्रांसजेंडर महिलाओं को प्रेरित करेगी।