लखनऊ. वी केयर फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण एवं महिला उत्थान की दिशा में कार्य करने वाली एक महत्वपूर्ण स्वयंसेवी संस्था है। जो विगत 18 वर्षों से इस दिशा में सतत कार्य कर रही है। संस्था द्वारा बालिकाओं की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न अभियान सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही फैमिली काउंसलिंग, ओल्ड एज काउंसलिंग, करियर काउंसलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी कार्य कर रही है।
समय-समय पर वी केयर फाउंडेशन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें महिला सुरक्षा कन्या भ्रूण हत्या तथा बालिका शिक्षा एवं स्वास्थ्य के मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल है। इन कार्यक्रमों को हमारे मीडिया संस्थानों द्वारा महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता रहा है।
इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज वी केयर फाउंडेशन एवं एच डी एफ सी बैंक के सौजन्य से अपने -अपने क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिलाओं को – “आई इंस्पिरेशन” अवार्ड के माध्यम से सम्मानित कर रहा है।
कार्यक्रम में सम्मान पाने वाली महिलाओं में तूलिका रानी – प्राइड ऑफ लखनऊ, पल्लवी मिश्रा – आयरन वील्ड ऑफ लखनऊ, डॉ अर्चना द्विवेदी – फेस ऑफ लखनऊ, तेजस्विनी सिंह – क्राउनिंग ग्लोरी ऑफ लखनऊ, वर्षा वर्मा – प्राउड लायनेस, डॉ दर्शना कपूर – रेनफोर्स ऑफ लखनऊ, नेहा आनंद – स्टार हेडेड ऑफ लखनऊ, अनुरीता भार्गवा – क्रिस्टल गेजर ऑफ लखनऊ, लोवी शुक्ला – शाइनिंग ग्लोरी ऑफ लखनऊ, सुचिता पांडे – आर्टिस्ट ऑफ लखनऊ, तृप्ति पहवा – आर्टिस्ट ऑफ लखनऊ, रंजना अग्निहोत्री – माइलस्टोन ऑफ लखनऊ, मंजरी पांडे – खादी पैंथर ऑफ लखनऊ, डॉ अजीता सिंह – कोरोना वैरियर्स आफ लखनऊ, डॉ शिवांगी सिंह – कोरोना वैरियर्स आफ लखनऊ, स्वास्ती – कोरोना वैरियर्स आफ लखनऊ, डॉ मोनिका खन्ना – कोरोना वैरियर्स आफ लखनऊ, रागिनी दीक्षित – ग्रीन पैंथर ऑफ लखनऊ, आरजे पायल शर्मा – वॉयस ऑफ लखनऊ, सत्या सिंह – आयरन विल्ड ऑफ लखनऊ, आरती श्रीवास्तव – राइजिंग स्टार ऑफ लखनऊ, जया अग्रवाल – मेंटर ऑफ लखनऊ, वैभवी सिंह – राइजिंग स्टार ऑफ लखनऊ, सुनीता सिंह – राइजिंग स्टार ऑफ लखनऊ, नेहा सिंह – फेस ऑफ लखन, वानी पांडेय – शाइनिंग ग्लोरी ऑफ लखनऊ, पल्लवी मद्धेशिया – शाइनिंग ग्लोरी ऑफ लखनऊ, धनिष्ठा हेमंत खाइवाल – इवेंट स्टार के अवार्ड से नवाज़ा गया है।
संस्था की अध्यक्ष डॉ रेनू सिंह कि यह एक अनूठी पहल है जिसके माध्यम से महिलाओं को प्रोत्साहित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हमारा यह पूर्ण विश्वास है कि महिलाएं अगर सशक्त है तो समाज निरंतर सही दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।
मुख्य अतिथियों ने महिलाओं के विकास एवं उनके उत्थान और शिक्षा से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए और डॉक्टर रेनू जी को आगे ऐसा कार्य करते रहने के लिए सराहना दी।
इ
स कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि माननीय महेंद्र सिंह मंत्री जल शक्ति, माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार महिला एवं बाल विकास स्वाति एवं विशिष्ट अतिथि महापौर संयुक्ता भाटिया उपस्थित रहे।