धर्म डेस्क. शिवपुराण के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व मनाया जाता है। कहते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
इस बार महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का लाभ ज्यादा मिल पाएगा क्योंकि इस बार कई विशेष योग बन रहे हैं, जिसमें शिव योग भी बन रहा है. इस कारण पूजा अर्चना के विशेष लाभ होंगे. इस दिन शिव भक्त महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय करते हैं। मनोकामना पूर्ति के लिए शिवरात्रि के दिन जातकों के उपाय करने चाहिए…
इस उपाय से होगी मनोकामना पूरी
शास्त्रों में बताया गया है कि महाशिवरात्रि के दिन मनुष्य को अपनी मनोकामना के अनुसार शिव की पूजा करनी चाहिए। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन गंगाजल और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और रात्रि जागरण में शिव पुराण का पाठ करना या सुनना चाहिए।
आर्थिक समस्याओं का होगा निदान
आर्थिक समस्याओं के कारण जो लोग परेशान और चिंतित रहते हैं उनके लिए महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर शिव जी की पूजा का खास विधान है। ऐसे लोगों को शहद और घी से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। प्रसाद के तौर पर भोलेनाथ को गन्ना अर्पित करें।
अच्छी सेहत के लिए करें ये यह उपाय
शास्त्रों में कहा गया है कि भोलेनाथ कालों के भी काल हैं जिनके सामने यम भी हाथ जोड़े खड़े रहते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन बेहतर स्वास्थ्य की इच्छा रखने वालों को जल में दुर्वा मिलाकर शिव जी को अर्पित करना चाहिए। जितना अधिक संभव हो महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
संतान प्राप्ति के लिए करें यह काम
जो दंपत्ति योग्य संतान की अभिलाषा रखते हैं उन्हें महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। शिव के साथ ही मां पार्वती और गणेश एवं कार्तिक की पूजा भी संतान सुख के योग मजबूत बनाता है।