क्राइम डेस्क. बीते दो सालों से पंजाब की रोपड़ जेल में बंद बसपा के विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को उत्तर प्रदेश लाने के लिए बांदा Police रवाना हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश नंबर की वह Ambulance जिसमें पंजाब Police ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को मोहाली की अदालत में पेश किया था, वह रविवार रात रूपनगर जिले में रोपड़ जेल से 15 किमी दूर चंडीगढ़-नांगल हाइवे पर एक सड़क के किनारे ढाबे के पास लावारिस हालत में मिली है। इस Ambulance पर फर्जी दस्तावेज के मामले में बाराबंकी में FIR भी दर्ज है।
बताया जा रहा है कि UP Police के आने से पहले ही अंसारी के गुर्गे उस Ambulance को खुर्द-बुर्द करने में लग गए। शायद Police के आने की सूचना अपराधियों को मिल गई होगी, इसलिए वे ढाबे पर ही उसे लावारिस हालत में छोड़कर भाग गए। बाराबंकी के SP यमुना प्रसाद ने कहा कि Ambulance ढाबे तक कैसे पहुंची, इसलिए जांच चल रही है।
SP यमुना प्रसाद ने बताया कि CO हैदरगढ़ के नेतृत्व में Police की जो टीम पंजाब गई थी, उसे फर्जी कागजात के आधार पर रजिस्टर्ड Ambulance की जांच करके अपने कब्जे में लेना था। उसे जानकारी मिली की एक Ambulance लावारिस हालत में खड़ी है। जानकारी मिलते ही उसे Police ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जांच में अगर वो Ambulance वही निकलती है, जिसे मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है तो उसे कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू की जाएगी।
जांच में फर्जी मिले थे Ambulance के दस्तावेज
दरअसल, बीते बुधवार को मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को एक यूपी के बाराबंकी नंबर (UP 41 AT 7171) की Ambulance से मोहाली कोर्ट में पेश किया गया था। बाराबंकी परिवहन विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसमें पाया गया कि परिवहन विभाग में मऊ स्थित श्याम संजीवनी हॉस्पिटल का लेटर और डॉक्टर अलका राय का वोटर कार्ड लगाया गया था। लेकिन, रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट व मकान का पता फर्जी पाया गया। Ambulance का रजिस्ट्रेशन डॉक्टर अलका राय के नाम दर्ज है, इसलिए बाराबंकी के ARTO ने उनके खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया।
यह केस नगर कोतवाली में IPC की धारा 419, 420, 467, 468 और 471 की धाराओं में दर्ज हुआ है। Police की एक टीम ने मऊ में करीब साढ़े तीन घंटे डा. अलका राय से पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक डा. अल्का राय की गिरफ्तारी भी हो सकती है।