मुंबई. महाराष्ट्र कांग्रेस को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नाना पटोले (Nana Patole) का नाम घोषित किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस की नई टीम का ऐलान कर दिया है। नाना पाटोले को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई तो वहीं छह कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं और 10 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा इनके 35 सदस्यों का एक पार्लियामेंट कीबोर्ड भी बनाया गया है जिसमें महाराष्ट्र कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।
शिवसेना ने सामना में की नाना पटोले की तारीफ
शिवसेना के मुखपत्र सामना में कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) की जमकर तारीफ की गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत (Shivsena MP Sanjay Raut) ने नाना पटोले (Nana Patole) के काम की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से अब कांग्रेस पार्टी बड़ी होने में मदद होगी।
संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि हर पार्टी को बड़ा होने का अधिकार है फिर चाहे वह कोई भी पार्टी हो। उन्होंने कहा, ‘मैं नाना पटोले (Nana Patole) को अच्छी तरह से जानता हूं। जिस तरह से काम करते है यकीनन कांग्रेस को उसका फायदा होगा।’
महाराष्ट्र कांग्रेस की नई टीम इस प्रकार है…
कार्यकारी अध्यक्ष
शिवाजी मोघे (यवतमाल)
बस्वराज पाटील (उस्मानाबाद)
नसीम खान (मुंबई)
कुणाल पाटील (धुले )
चंद्रकांत हंडोरे (मुंबई )
प्रणिती शिंदे (सोलापुर)
उपाध्यक्ष
शिरीष चौधरी (जलगांव)
रमेश बागवे (पुणे)
हुसैन दलवाई (मुंबई)
मोहन जोशी (पुणे)
रणजीत कांबले (वर्धा)
कैलाश गोरंटियाल (औरंगाबाद)
बी.आई नगराले
शरद अहेर (नासिक)
एम.एम शेख (औरंगाबाद)
माणिकराव जगताप (रायगड)