रायबरेली. दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं ने समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता चैधरी चेतराम सिंह की 85वीं जयन्ती संकल्प दिवस के रूप में मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येन्द्र बहादुर सिंह यादव एवं संचालन राम सजीवन सिंह पूर्व महामन्त्री सेन्ट्रल बार एसोसिएशन ने किया।
सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ओ.पी. यादव ने कहा कि चैधरी चेतराम सिंह अधिवक्ता के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए आजीवन प्रयास किया। चैधरी साहब छात्र जीवन से समाजवादी विचारधारा के थे। पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह, पूर्व मुख्यमन्त्री रामनरेश यादव, पूर्व मुख्यमन्त्री मुलायम सिंह यादव, मण्डल आयोग संघर्ष समिति के अध्यक्ष चन्द्रजीत यादव, पूर्व केन्द्रीय मन्त्री राज नरायण, बेनी प्रसाद वर्मा आदि नेताओं के साथ मिलकर व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर कौशल किशोर, कामता प्रसाद वर्मा, देवेन्द्र चैधरी, पूर्णमासी चैधरी, धर्मेश कुमार लोधी, सुरेश कुमार चैधरी, राम सजीवन चैधरी, शशि यादव, संदीप कुमार यादव, घनश्याम निर्मल, राकेश कुमार जायसवाल, अमित कुमार चैधरी, विनोद कुमार यादव, कल्लू, विजय चैधरी आदि ने चैधरी चेतराम सिंह के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा चलाये गये मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामशरन चौधरी एडवोकेट ने किया।