रायबरेली. प्रदेश सरकार की मनमानी एवं पक्षपात रवैय्या से आम जनमानस ऊब चुका है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर योगी सरकार ने ओछी मानसिकता को उजागर किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान पार्टी का कार्यकर्ता बर्दास्त नहीं करेगा।
बछरावाँ विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख विक्रान्त अकेला व उनके साथियों के नेतृत्व में लोकतांत्रिक तरीके से योगी सरकार का विरोध किया तो उनकों साथियों सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया है, शासन एवं प्रशासन के ऐसे कृत्य से कार्यकर्ता दबने वाला नहीं है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमें में जेल भेजने का काम कर रही है, शासन एवं प्रशासन के ऐसे निन्दनीय कारनामों का सपा समय आने पर मुँह तोड़ जवाब देगी।
सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस की कार्यवाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है, जिसके वजूद को कायम रखने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामलाल अकेला, ओ.पी. यादव, मो0 अरशद खान, श्रवण चैधरी, शमशाद खान, रामसेवक वर्मा, मुकेश रस्तोगी, रामे यादव, राजेन्द्र यादव, नरेन्द्र सिंह, राजेश मौर्या, सुशील मौर्या, नीलू पाण्डेय, अरविन्द यादव आदि लोग उपस्थित रहे।