वर्ल्ड डेस्क. फ्रांस के अरबपति कारोबारी ओलिवियर दसॉ (French Billionaire MP Olivier Dassault) की एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। दसॉ की मौत पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) ने शोक जताया है। इनकी कंपनी राफेल फाइटर प्लेन भी बनाती है। दसॉ फ्रांस की संसद के सदस्य भी थे।
फ्रांसीसी उद्योगपति सर्ज दसॉ के सबसे बड़े बेटे और दसॉ के संस्थापक मार्केल दसॉ के पोते ओलिवियर दसॉ की उम्र 69 साल थी। हालांकि राजनीतिक कारणों और हितों के टकराव से बचने के लिए उन्होंने दसॉ बोर्ड से अपना नाम वापस ले लिया था। खबरों के मुताबिक, रविवार को दसॉ छुट्टियां मनाने गए थे, तभी उनका निजी हेलीकॉप्टर नॉर्मंडी दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
सांसद चुने गए थे दसॉ
वे फ्रांस की नेशनल एसेंबली के लिए 2002 में चुने गए थे और फ्रांस के ओइस एरिया का प्रतिनिधित्व करते थे। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद दसॉ की संपत्ति करीब 7.3 अरब अमेरिकी डॉलर है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओलिवियर के अलावा इस दुर्घटना में पायलटर भी मारा गया है।
राष्ट्रपति मैक्रों ने जताया शोक
दसॉ के निधन पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘ओलिवियर फ्रांस से प्यार करते थे। उन्होंने उद्योग, नेता, वायु सेना के कमांडर के तौर पर देश की सेवा की। उनका आकस्मिक निधन एक बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना।