लखनऊ. सपा मुखिया एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से सोमवार को ‘द ग्रेट खली’ ने मुलाकात की है। WWE के जरिए दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले ‘द ग्रेट खली’ ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से सपा कार्यालय पर मुलाकात की। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ उनके बच्चों ने भी ‘द ग्रेट खली’ से मुलाकात की।
सपा मुखिया से मुलाकात के बाद ‘द ग्रेट खली’ ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा, पूरी दुनिया अखिलेश यादव की दिवानी है और हम भी इनके फैन हैं.
बता दें कि रेसलिंग की दुनिया में खली का नाम बहुत बड़ा है। वहीं, व्यक्तिगत जीवन में खली बेहद शांत स्वभाव के हैं। इस वजह से भी लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं।