.
लाइफस्टाइल डेस्क. Women Day 2021: हर साल मार्च की 8 तारीख महिलाओं के नाम की जाती है. दुनियाभर में लोग इस दिन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाते हैं. इस खास दिन पर महिलाओं को मान-सम्मान दिया जाता है. ये दिन महिलाओं के सशक्तीकरण के नाम किया जाता है. इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं के प्रति सम्मान और उनको समाज में बराबरी का दर्जा दिलाने से होता है। तो आप भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मैसेज और कोट्स के जरिए स्पेशल फील करवा सकते हैं।
1. मां है वो, बेटी है वो, बहन है वो तो, कभी पत्नी है वो,जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो, शक्ति है वो, प्रेरणा है वो, जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो! हैप्पी वूमेंस डे।
2. क्यों त्याग करें नारी सिर्फ, क्यों नर दिखलाए झूठा बल, नारी जो जिद्द पर आ जाए, अबला से चंडी बन जाए, उसपर ना करो कोई अत्याचार, तभी सुखी रहेगा घर-परिवार। महिला दिवस की बधाई।
3. नारी तुम प्रम हो, आस्था हो, विश्वास हो, टूटी हुई उम्मीदों की एक मात्र आस हो, हर जान का तुम ही आधार हो, नफरत की दुनिया में तुम ही प्यार हो। हैप्पी वूमेंस डे।
4. नारी का सम्मान करो, उसे भी उड़ने दो, गगन में अपनी स्वतंत्रता से फिर देखो नारी का असली रूप। महिला दिवस की बधाई।
5. जिसने हमेशा त्याग किया, जिसने हमेशा दूसरों के लिए जिया, फिर क्यों उसको धिक्कार दो, उसे भी जीने का अधिकार दो। हैप्पी वूमेंस डे।
.